विज्ञान ( Science ) - 30 | महत्वपूर्ण प्रश्नों का वृहद संकलन | Important Question's Biggest Collection

1. क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है? — रेडियोएक्टिव धर्मिता.

2. किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है? — बैगनी.

3. कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोल दिया जाता है तो कमरे का ताप — बढ़ जायेगा.

4. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं? — सात रंग.

5. ‘सेकेण्ड पेण्डुलम’ का आवर्तकाल क्या होता है? — 2 सेकेण्ड.

6. ‘भारतीय विज्ञान संस्थान’ कहाँ स्थित है? — बैंगलोर में.

7. पराध्वनिक विमानों की चाल होती है — ध्वनि की चाल से अधिक.

8. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई होती है — 36,000 किलोमीटर.

9. चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दिलायी जाती है? — हिप्पोक्रेटस.

10. कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है? — इंजन को ठण्डा रखना.

Previous Post
Next Post

About Author

0 comments: